Anurag Thakur takes charge as Minister of Information and Broadcasting -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जुलाई 2021 12:05 PM (IST)
मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली । मोदी कैबिनेट का चेहरा बुधवार को बदला हुआ नजर आया। मंत्रिमंडल विस्तार में कई मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। जिनमें अनुराग ठाकुर भी शामिल हैं। गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने दफ्तर पहुंचे और सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। पीएम मोदी की नई टीम में नए लोगों को अच्छे कामकाज का इनाम मिला है। अनुराग ठाकुर अब तक राज्य मंत्री के तौर पर कामकाज संभालते थे, उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। कार्यभार संभालने के दौरान अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा , "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में, मोदी जी ने देश को आगे ले जाने का बहुत शानदार काम किया। सूचना प्रसरण मंत्रालय के माध्यम से हम कैसे और लोगों तक पहुंच पाए, इसका प्रयास रहेगा और जो काम मुझसे पूर्व मंत्रियों ने किए, उन्हें आगे बढ़ाने का काम करूंगा।" उन्होंने कहा, "दूसरी ओर मोदी जी ने जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और आशा करता हूं आप सब के सहयोग से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement