Advertisement
अनुब्रत मंडल ने फिर टाला सीबीआई का समन, आज फिर नहीं हुए पेश

सीबीआई अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि अनुब्रत मंडल पेशी की 15 दिनों के बाद फिर से केंद्रीय एजेंसी से संपर्क करेंगे।
इसका मतलब साफ है, कि मंडल शुक्रवार 27 मई को कोलकाता में सीबीआई के निजाम पैलेस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगे।
आपको बता दें कि अनुब्रत मंडल 19 मई को कोलकाता में सीबीआई के निजाम पैलेस कार्यालय में पेश हुए थे। उसके बाद वह जांच करवाने अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी।
मंडल मंगलवार को सीबीआई कार्यालय में पेश होने से बचने के लिए इसी नुस्खे का इस्तेमाल किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद बीरभूम जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार के सदस्यों का आरोप है कि मंडल के निर्देश के कारण यह लिंचिंग हुई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


