Anti-Corruption Bureau catches bribe-taker red-handed, absconding accused Rajesh arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वतखोर को रंगे हाथों पकड़ा, फरार आरोपी राजेश गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 9:38 PM (IST)
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वतखोर को रंगे हाथों पकड़ा, फरार आरोपी राजेश गिरफ्तार
चंडीगढ़। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी राजेश (प्राइवेट व्यक्ति) निवासी डोडपुर, तहसील समालखा, जिला पानीपत को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप था कि वह अपने साथी अनिल कुमार पटवारी के साथ शिकायतकर्ता से नकद 25,000 रुपए रिश्वत मांग रहा था। इस राशि का विरोधाभास करते हुए आरोपी पहले ही 17,000 रुपये ले चुका था, जबकि शेष 8,000 रुपये की मांग की जा रही थी। पिछले हफ्ते ही आरोपित अनिल कुमार पटवारी को शिकायतकर्ता से बकाया राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ 17 जून 2025 को धारा 7, 7ए, 13(1)(बी) और 13(2) भ्रष्टाचार निवारक कानून 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी राजेश और पटवारी उसके और उसके भाईयों की गढ़ी छाज्जू, तहसील समालखा, जिला पानीपत में 26 कनाल 10 मरले कृषि भूमि का इंटकाल दर्ज कराने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो ने आरोपियों को न सिर्फ ट्रेस किया बल्कि फरार आरोपी राजेश को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
ब्यूरो अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश जाएगा और यह कार्रवाई सभी सरकारी व गैर-सरकारी भ्रष्ट गतिविधियों के लिए चेतावनी के रूप में देखी जा रही है। आरोपी कल, 26 सितंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement