Advertisement
नकली मदन मोहन बनकर 12 एकड़ जमीन बेचने की कोशिश में एक और आरोपी गिरफ्तार

वर्ष 2021 में जांच में पता चला कि अलग-अलग व्यक्तियों ने खुद को मदन मोहन का वारिस बताकर या खुद मदन मोहन बनकर फर्जी वसीयतनामे तैयार कर लिए थे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके तीन अलग-अलग इंतकाल अपने नाम दर्ज करवा लिए थे। राजेश जैन इस मामले में गिरफ्तार होने वाला दसवां आरोपी है।
इससे पहले भी इस मामले में कुल नौ आरोपियों, जिनमें नरेश कुमार, होशियार सिंह, गुरबाल, सुरेंद्र, प्रीतम, प्रवेश कुमार, ज्याना देवी, तारा चंद और विजय कुमार शामिल हैं, को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके खिलाफ अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। राजेश जैन को न्यायालय, सोनीपत में पेश किया गया, जहाँ से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रोहतक
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


