Advertisement
हरियाणा में पशुपालन मान सम्मान के लिए रखे जाते है: ओमप्रकाश धनखड़

रोहतक के गांव खरक जाटन से धर्म और बीर नामक बलधों की जोड़ी मेले में आर्कषण का केन्द्र हैं। बहु अकबरपुर में लगे पहले पशु मेले में इनाम जीत चुकी इस जोड़ी की बात ही निराली है। इनकी कद काठी देखते ही बनती है। इस जोड़ी के मालिक बिजेन्द्र व राजेन्द्र बताते हैं कि वे पिछले कई सालों से ऐसे मेलों में जा रहे हैं और उनके बलधों की जोड़ी हर बार ईनाम जीती है। ये बलध उनके लिए बच्चों से कम नहीं हैं। आठ साल के इन बलधों से ईंख और बाड़ी में हलसोती बहुत अच्छी होती है और गांव में इनकी मांग निरंतर बनी रहती है।
झज्जर जिला के लडरावण गांव के धीरज ने शौकिया तौर पर घोड़े पालने का काम शुरू किया और आज उनका यही शौक उनकों कमाई भी करवा रहा है। मेले में धीरज सिल्वर नामक 6 साल के काले रंग के मारवाडी घोड़े को लेकर आए हैं और बताते हैं कि उनका यह घोड़ा राष्ट्रीय चैंपियन है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में ईनाम जीत चुका है। वर्ष 2014 में मुक्तसर में और हाल ही नवंबर में ईंद्री में आयोजित मेले में भी ईनाम जीत चुके हैं। धीरज बताते हैं कि उन्होंने लगभग 2 साल पहले ब्रीडिंग का काम शुरू किया है और उनके घोड़े से बहुत अच्छी नस्ल तैयार हो रही है।
मेले में आए पशुओं और पशुपालकों का उत्साह भी देखने लायक है। यहां आने वाले पशुपालक एक दूसरे के अनुभवों से सीखने की कोशिश भी कर रहे हैं और हर बार लगने वाले मेले में कुछ बेहतर करते हैं। इससे लगता है कि हरियाणा में आने वाला समय पशुपालकों के लिए बहुत अच्छा है। मेले में पशु प्रदर्शनी में पशुपालक ज्ञानवर्धक जानकारी भी जुटा रहे हैं।
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



