Advertisement
दुमका में ई-रिक्शा चालक की हत्या पर फूटा गुस्सा, शव के साथ ग्रामीणों ने एनएच पर लगाया जाम

गंभीर रूप से घायल सफारुद्दीन मियां को पहले शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए वर्धमान रेफर किया गया।
इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को जब मृतक का शव गांव पहुंचा, तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मृतक के रिश्तेदार मोइन अंसारी ने बताया कि सफारुद्दीन मियां परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और उनकी छह बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार के सामने गंभीर आजीविका संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने करीम मियां, कोबाद मियां, जलील अंसारी, अब्दुल मियां, रमजान अंसारी और बशीर मियां पर हत्या का आरोप लगाया है।
सड़क जाम की सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


