Advertisement
आंध्र प्रदेश : जंगली हाथियों का हमला शख्स को कुचल कर मार डाला

श्रीकाकुलम जिले के रहने वाले लक्ष्मीनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं।
वरिष्ठ वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि पिछले कुछ हफ्तों से इस क्षेत्र में कहर बरपा रहे जंगली हाथियों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
जिले में तीन माह में जंगली हाथियों से यह दूसरी मौत है।
पिछले साल नवंबर में इसी जिले के कालीकोटा गांव में एक किसान को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला था। 48 वर्षीय किसान अपने खेत का जायजा लेने के लिए गए थे, तभी एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचल कर मार डाला।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


