Anandpal Encounter - Home Minister Kataria refused to CBI probe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आनंदपाल एनकाउंटर - गृहमंत्री कटारिया का सीबीआई जांच से इनकार

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 3:01 PM (IST)
आनंदपाल एनकाउंटर - गृहमंत्री कटारिया का सीबीआई जांच से इनकार
जयपुर । आनंदपाल एनकाउंटर मामले पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने राज्य सरकार की तरफ से सीबीआई जांच की सिफारिश से इनकार कर दिया है। सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ-साफ कहा कि आनंदपाल के परिजन सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जा सकते है और कोेर्ट के आदेशों से सीबीआई जांच करवा ले, लेकिन गृहमंत्री होने के नाते मैं अपनी पुलिस के खिलाफ जांच नहीं करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि सांवराद में उपद्रवी लोगों ने एक महिला एसपी को उठा लिया, इसके चलते एसपी के सुरक्षाकर्मी को फायरिंग करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उपद्रव करने के मामले में 150- 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कटारिया ने कहा कि राज्य मानवाधिकार आयोग ने 24 घंटे के अंदर आनंदपाल का अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया है। अगर 24 घंटे के अंदर परिजन आनंदपाल का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, तो राज्य सरकार ही आनंदपाल का अंतिम संस्कार करवा देगी। गैंगस्टर के एनकाउंटर पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण - कटारिया उन्होंने कहा कि गैंगस्टर की कोई जाति नहीं होती है, लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि वोटों की राजनीति के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हो या कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियवास इस मामले में राजनीति की रोटियां सेंक रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement