khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 10:26 AM (IST)
बताया जा रहा है कि युवक ने महिला को फूंक मारकर सम्मोहित कर
दिया। महिला के बेसुध होने पर युवक उसके गले से सोने की चेन, दो अंगूठी तथा
चार कंगन लेकर फरार हो गया। यह वारदात मथुरा गेट थाना क्षेत्र की है। शहर
में इससे पहले इस तरह की आधा दर्जन से अधिक वारदात हो चुकी हैं। पुलिस को
अभी तक इन वारदात का कोई सुराग नहीं मिला है। अपराधियों के पकड़े नहीं जाने
से लोगों में असुरक्षा का माहौल है।