Advertisement
अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट ब्लास्ट का खुलासा; पांच आरोपी गिरफ्तार, कट्टरपंथी होने की आशंका

उन्होंने बताया कि गुरु रामदास सराय में गुरूवार की रात करीब 12.15 बजे हुए तीसरे विस्फोट की सीसीटीवी फुटेज की जाँच के दौरान आरोपी आज़ाद बीरसिंह को सराय के बाथरूम में जाते और उसके पीछे वाली पार्क में देसी बम फेंकते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। अमरीक को भी आरोपी आज़ाद बीर के पीछे जाते देखा गया था।
डीजीपी ने कहा कि एसजीपीसी टास्क फोर्स के साथ पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जाँच में पाया गया कि आरोपियों ने पॉलीथिन बैग में पैक एनर्जी ड्रिंक कैन और टिफिन सहित कंटेनरों का इस्तेमाल विस्फोट को अंजाम देने के लिए किया था। इसके साथ एक मोटा धागा लटका हुआ था, जिसमें ज़मीन से टकराने के दौरान विस्फोट हो गया।
डीजीपी गौरव यादव ने गिरफ्तार व्यक्तियों के पाक-आधारित एजेंसियों या खालिस्तान- समर्थक तत्वों के साथ संबंधों से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पहली नजऱ में ऐसा लगता है कि इस मामले के मुख्य अपराधी व्यक्तिगत रूप से कट्टरपंथी थे। पुलिस की टीमें मामले की हरेक एंगल से जाँच कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियो ने खुलासा किया कि दोनों ने मिलकर आरोपी व्यक्ति हरजीत सिंह, साहेब सिंह से आरोपी धर्मेंद्र के माध्यम से पटाखा बनाने की सामग्री खरीदी। उसमें पत्थर डालकर ट्रायल किया। जिसमें वे सफल रहे। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति करने के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


