Advertisement
अमृतसर: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में शिव भक्तों का लगा मेला

पंडित जी ने बताया कि इस दिन श्रद्धालु विविध प्रकार से पूजा करते हैं, जैसे फूल-माला, बेल पत्र और धतूरा चढ़ाकर भोले बाबा की पूजा करना। खासकर धतूरा चढ़ाने से बाबा बहुत खुश होते हैं। इसके अलावा, कई श्रद्धालु कच्ची लस्सी और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। इस दिन रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है, जो रात में होता है।
मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त किया गया है।
महाशिवरात्रि के इस खास अवसर पर अमृतसर के मंदिरों में शिव भक्तों का मेला लगा हुआ है, जहां भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


