Amrit Mahotsav program will be held in August: Sanjeev Kaushal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगस्त में होंगे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमः संजीव कौशल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 10:09 PM (IST)
अगस्त में होंगे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमः संजीव कौशल
चंडीगढ़। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहाकि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह अभियान मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन के दौरान नगर परिषद एवं नगर निगमों में भी कार्यक्रम किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र से मिट्टी यात्रा, अमृत वाटिका, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन तथा शिलाफल्कम जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्य सचिव शुक्रवार को गृह मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के संबंध में हुई बैठक में वीसी से भाग ले रहे थे। मुख्य सचिव ने कहाकि आजादी के 75 साल पूरे होने पर शुरू किए गए आजादी का अमृत कार्यक्रम का 16 से 25 अगस्त के बीच राज्य स्तरीय समापन समारोह किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि अगस्त के दौरान चलने वाले ’मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के दौरान नगर परिषद एवं नगर निगमों में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें मुट्ठी भर मिट्टी, मिट्टी का दीया, पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम भी होंगे। इन कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूहों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नेताओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सस्ते राशन की दुकानों, पुलिस, परिवहन विभाग के कर्मी भी शामिल होंगे।
मुख्य सचिव ने कहाकि जन भागीदारी से ही सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। विशेषकर महिला एवं बच्चे, आदिवासी सशक्तिकरण, जल, पर्यावरण के लिए जीवनशैली, स्वास्थ्य एवं कल्याण, समावेशी विकास, आत्मनिर्भर भारत और एकता विषयों पर कार्यक्रम होंगे।
मुख्य सचिव ने कहा कि पंचायत स्तर पर मिट्टी यात्रा के दौरान अमृत सरोवर के नजदीक देश, प्रदेश के वीरों, सेनानियों को याद करते हुए विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना सहित पंच प्रण करवाए जाएंगें। पंचायत स्तर पर वसुधा वंदन अमृत वाटिका बनाकर पौधारोपण किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं महानिदेशक सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा तथा संस्कृति विभाग डॉ. अमित अग्रवाल, निदेशक ग्रामीण विकास जयकिशन आभीर, अतिरिक्त निदेशक सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा तथा संस्कृति विभाग कुलदीप सैनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement