Advertisement
अमित शाह बोले, 'अपनी राजभाषा को मजबूत करने की जरूरत'

उन्होंने कहा कि हिंदी अक्षर शब्द का प्रयोग है अर्थात जिसका कभी क्षरण नहीं हो सकता। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपनी भाषा में बोलें। भाषा जितनी समृद्धि होगी संस्कृति उतनी ही गजबूत होगी। युवाओं से अपील कर रहा हूं कि वे हिंदी में बोलने में गर्व महसूस करें।
उन्होंने कहा कि भाषा जितनी सशक्त और समृद्ध होगी, उतनी ही संस्कृति व सभ्यता विस्तृत और सशक्त होगी। मैं गौरव के साथ कहना चाहता हूं कि आज गृह मंत्रालय में अब एक भी फाइल ऐसी नहीं है, जो अंग्रेजी में लिखी जाती या पढ़ी जाती है, पूरी तरह हमने राजभाषा को स्वीकार किया है। बहुत सारे विभाग भी इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद पहला सम्मेलन यहां हो रहा है। ईश्वर से आभिव्यक्ति का माध्यम भाषा हमारी मातृ भाषा होती है। हिंदी का पहला सम्मेलन राजधानी के बाहर होने में 75 वर्ष हो गए। तुलसी दास ने रामचरित मानस को रचा जो शिव की प्रेरणा से अवधी भाषा में लिखा गया। आज हर घर में रामचरित मानस रखा मिलेगा। मारीशस के गांव में गए तो देखा कि उनके घरों में रामचरित मानस मौजूद है। वे आज भी उसकी पूजा करते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


