Amit Shah did not say anything on ERCP even after coming to Bharatpur, public will answer: Garg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर में आकर भी ईआरसीपी पर कुछ नहीं बोले अमित शाह, जनता जवाब देगीः गर्ग

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2023 4:55 PM (IST)
भरतपुर में आकर भी ईआरसीपी पर कुछ नहीं बोले अमित शाह, जनता जवाब देगीः गर्ग
भरतपुर। आयुर्वेद एवं तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि भरतपुर की धरती पर आकर भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर एक शब्द भी नहीं बोला। जबकि उन्हीं की पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने यह मुद्दा उठाया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वायदा किया था। इससे भरतपुर की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। डॉ. गर्ग ने शनिवार को ट्वीट करके कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान की जनता भाजपा को इसके लिए करारा जवाब देगी। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे या न दे। लेकिन, अशोक गहलोत की सरकार इसे पूरा करके रहेगी। क्योंकि गहलोत सरकार ने यह संकल्प ले रखा है कि वह इस प्रोजेक्ट को पूरा जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य बजट में इसके लिए 13000 करोड़ रुपए का भी प्रावधान किया है। उल्लेखनीय है कि ईआरसीपी बनने के बाद भरतपुर, धौलपुर, अलवर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक औऱ जयपुर समेत 13 जिलों के 80 विधानसभा क्षेत्रों में पीने की पानी की समस्या का समाधान होगा। पूर्वी राजस्थान में ईआरसीपी बड़ा मुद्दा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement