amit shah attends RSS-BJP co-ordination meet in bhopal Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाह संघ-भाजपा की समन्वय बैठक में

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 10:00 PM (IST)
शाह संघ-भाजपा की समन्वय बैठक में
सूत्रों के अनुसार समन्वय बैठक भोपाल के शारदा विहार शैक्षणिक संस्थान में चल रही है, जिसमें राज्य के राजनीतिक घटना के मद्देनजर सत्ता और संगठन के कार्यो की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति तैयार की जानी है। बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह भैया जी जोशी, संघ के मध्य भारत, महाकौशल व मालवा के प्रतिनिधि, प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान, चार केंद्रीय मंत्री- नरेंद्र सिंह तोमर, अनिल माधव दवे, थावरचंद गहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत और अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। इसमें सत्ता और संगठन से जुडे लोगों को संघ की ओर से खास निर्देश दिए जाएंगे। (आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement