इस मौके पर शाह ने कहा कि आज शरद पूर्णिमा के दिन पूरा भारत महर्षि बाल्मीकि के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि रामायण महाकाव्य की रचना के कारण महर्षि बाल्मीकि आज घर.घर में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि रामायण महाकाव्य भगवान् श्री राम के जीवन का महज गुणगान नहीं हैए बल्कि यह भारतीय संस्कृति की महत्ता एवं इसके संदेश को दुनिया के समक्ष रखने वाला अग्रदूत है। उन्होंने कहा कि एक आदर्श जीवन कैसा हो सकता हैए एक आदर्श भक्त कैसा हो सकता हैए एक आदर्श राजा कैसा हो सकता हैए एक आदर्श पुत्र कैसा हो सकता हैए एक आदर्श पिता कैसा हो सकता हैए एक आदर्श भाई कैसा हो सकता हैए एक आदर्श पति कैसा हो सकता है और एक आदर्श माँ व एक आदर्श पत्नी कैसी हो सकती हैए इन सारी चीजों को महर्षि बाल्मीकि ने एक ही महाकाव्य के अंदर चरितार्थ कर दिया।