Advertisement
महिला से अभद्रता के एक और मामले को लेकर ममता और टीएमसी पर बरसे अमित मालवीय

अमित मालवीय ने आगे बताया कि पटाशपुर विधानसभा से टीएमसी विधायक उत्तम बारिक को एक कार्यक्रम में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है, जहां वह सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सामान वितरित कर रहे हैं।
उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि टीएमसी विधायक ने अपने फेसबुक पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करने का दुस्साहस किया। जैसे कि अन्य महिलाओं को यह बताना हो कि अगर वे सरकारी लाभ की उम्मीद करती हैं तो उन्हें इस तरह के अपमान के लिए तैयार रहना होगा।
इसके साथ ही अमित मालवीय ने टीएमसी विधायक उत्तम बारिक का फेसबुक पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें टीएमसी विधायक एक कार्यक्रम में अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों को सामान वितरित कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


