Advertisement
शांति की पहल! ईरान से बिना शर्त बातचीत को तैयार अमेरिका, लिखा UN को पत्र

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को लिखे एक पत्र में ईरान के साथ बातचीत के लिए सहमति जताते हुए अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट ने कहा "वैश्विक शांति और सुरक्षा के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए हम इसके लिए तैयार हैं।"
अमेरिका ने यूएन को लिखे पत्र में सुलेमानी की मौत को सही ठहराते हुए यूएन चार्टर का उल्लेख किया। पत्र के अनुसार "बगदाद में शुक्रवार को सुलेमानी की हत्या पूरी तरह से यूएन चार्टर के आर्टिकल 51 के तहत जायज है।"
इसके अलावा पत्र में कहा गया है कि अमेरिका अपने हितों की रक्षा और क्षेत्र में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए मध्य-पूर्व में जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त कार्रवाई के लिए भी तैयार है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


