Advertisement
अमेरिका युद्ध हार रहा, डोनाल्ड ट्रंप कूटनीति नहीं समझते : संजय राउत

राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग पर सांसद संजय राउत ने कहा था, "भाजपा ने पैसे और सत्ता का इस्तेमाल करके क्रॉस वोटिंग कराई, चाहे वह हरियाणा हो, बिहार हो या ओडिशा। ओडिशा में उन्होंने किसे चुनवाया? एक ऐसे व्यक्ति को जिस पर कोयला घोटाले का आरोप है, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है और जिसे अदालत ने तीन साल जेल की सज़ा सुनाई है।"
गौरलतब है कि संजय राउत अपने बयानों के लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, वह हर मुद्दे पर सरकार को घेरते रहते हैं। इसके पहले 6 मार्च को संजय राउत ने अमेरिका द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर भारत को एक महीने की मोहलत दिए जाने पर भारत की विदेश नीति और राजनीतिक स्वतंत्रता से जोड़ते हुए तीखी आलोचना की थी। संजय राउत ने कहा था, "अगर किसी दूसरे देश को यह अधिकार मिल जाए कि वह तय करे कि भारत कब और कितना तेल खरीदे, तो यह स्थिति ठीक नहीं मानी जा सकती। इस तरह की अनुमति आम तौर पर एक ताकतवर देश अपने अधीन या कमजोर देश को देता है। भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए एक महीने की छूट दी गई है, तो इसका मतलब यह हुआ कि हमारी विदेश नीति कहीं न कहीं दूसरे देश के इशारों पर चल रही है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


