Amazing couple unite after 7 years in Ranchi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

7साल से अलग पति-पत्नी को मिला दिया

khaskhabar.com:
7साल से अलग पति-पत्नी को मिला दिया
रांची। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने अनोखी मिसाल पेश करते हुए सात साल से अलग रह रहे पति-पत्नी को फिर मिला दिया। इस कपल का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा तो चीफ जस्टिस ने दोनों को कोर्ट बुलाया। इसके बाद शादी के बंधन की अहमियत बताई। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मेरा भी पत्नी से झगड़ा होता है। तो क्या रिश्ता तोड़ दूं? चीफ जस्टिस की बात सुनते ही दोनों भावुक हो गए और पति-पत्नी ने साथ रहने का फैसला किया। पिता ने भी बेटी को पति के साथ ससुराल जाने को कहा और कोर्ट से ही उनकी विदाई कर दी। यह मामला धनबाद के चिरकुंडा का है। बबन सरखेल की शादी 2008 में प्रियंका सरखेल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही प्रियंका यह कहते हुए मायके चली गई कि उसे ससुराल में पढऩे का मौका नहीं दिया जा रहा। घर के लोगों का बर्ताव ठीक नहीं है। 2009 में प्रियंका ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद बबन ने धनबाद कोर्ट में पिटीशन दायर कर पत्नी को अपने पास बुलाने की अर्जी लगाई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रियंका के ससुराल जाने का आदेश दिया। लेकिन, प्रियंका ने निचली कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी। पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दोनों को हाजिर होने को कहा। शुक्रवार को दोनों कोर्ट में पेश हुए। चीफ जस्टिस ने करीब 35 मिनट तक दोनों की काउंसिलिंग की।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement