Advertisement
अमरिंदर सिंह बराड़ बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

गौरतलब है कि पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। इन पांच में से एक मात्र राज्य पंजाब में कांग्रेस सत्ता में थी। वहां भी पार्टी को हर का सामना करना पड़ा। राज्य में अब आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है और भगवंत मान पंजाबियों के गढ़ के नए मुख्यमंत्री हैं।
देश में कांग्रेस की सरकार अब केवल पांच राज्यों में बची रह गई है। इनमें तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। चुनाव में हार के बाद से ही यह कहा जा रहा है कि पंजाब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह ही पार्टी के बुरे प्रदर्शन का कारण है।
चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले नवजोत सिद्धू को पंजाब में पार्टी का अध्यक्ष गया था। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से कैप्टन अमरिंदर सिंह काफी नाराज हुए थे, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। कैप्टन सिद्धू को प्रदेश बनाये जाने से नाराज थे। कांग्रेस में कलह यहीं नहीं रुकी, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी जारी रही। हालांकि अंत में चरणजीत सिंह चन्नी ही सीएम चेहरा बनाए गए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


