All vacant posts of homeopathic doctors will be filled up - Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होम्योपैथिक डॉक्टरों के सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा - अनिल विज

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जुलाई 2017 11:26 PM (IST)
होम्योपैथिक डॉक्टरों के सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा - अनिल विज
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में होम्योपैथिक उपचार प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए होम्योपैथिक डॉक्टरों के सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। सोमवार को चंडीगढ़ में आयुष विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हों ने कहा कि होम्योपैथिक औषधालयों की उपलब्धतता उपमण्डल स्तर तक बढ़ाई जाएगी ताकि इस प्रणाली के उपचार को प्रदेशभर के लोगों के लिए उपलब्ध करवा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के होम्योपैथिक औषधालयों में औषधियों का पर्याप्त भण्डार उपलब्ध हैं। बाद में एक अन्य समारोह में उन्हों ने प्रदेश में होम्योपैथिक सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया और 28 होम्योपैथिक विशेषज्ञों और आयुष विभाग के डॉक्टरों को पूर्व स्थापित जोमियो होम्योपैथ सॉफ्टवेयर के साथ लैपटॉप भी वितरित किये। इस अवसर पर बोलते हुए स्वास्थय मंत्री ने कहा कि इससे होम्योपैथिक डॉक्टरों को रोग निदान के साथ-साथ मरीजों के लिए बेहतर औषधियां निर्धारित करके विभिन्न बीमारियों का उपचार करने में सहायता मिलेगी। इससे आयुष विभाग के सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना में भी सुधार आएगा।
सॉफ्टवेयर में होम्योपैथिक रिकार्डस, सामग्री दवाएं, रूब्रिक, रोगी आहार और खाद्य प्रबन्धन उपचार शामिल है। इसके अतिरिक्त, इसमें पत्रिकाओं युक्त प्रभावी पुस्ताकालय और नये अनुसंधान भी शामिल हैं। इस सॉफ्टवेयर से यथाशीघ्र स्टीक औषधियां निर्धारण करने में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement