All religion prayer meeting was held at congregational-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 3:11 PM (IST)
सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन
भीलवाड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती के मौके पर शहर के एमजी अस्पताल परिसर में सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और पुष्प अर्पित किए गए। एक अक्टूबर से प्रारंभ समाज कल्याण सप्ताह के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर में सर्वधर्म सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिग छात्रावास की छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजनों का गान किया। इस मौके पर जिला कलक्टर डॉ.टीना कुमार, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, अतिरिक्त जिला कलक्टर गिरीराज कुमार वर्मा, आनन्दीलाल वैष्णव, नगर विकास न्यास की विशेषाधिकारी निमिशा गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement