Advertisement
टीएमसी के सारे गलत काम आ रहे सामने, भाजपा राज में होगा बदलाव: रोहन गुप्ता

भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने आगे कहा कि अब वहीं लोग परेशान होकर भाग रहे हैं, तो ममता बनर्जी भाजपा पर आरोप लगा रही हैं कि ये लोग इनके पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इनको यह नहीं पता है कि ये लोग खुद बचकर भाग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के लोग अपने ही नेता की वजह से पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। आने वाले दिनों में और लोग जाएंगे। अगर ममता बनर्जी इसी तरह अपने ही नेताओं की बात नहीं सुनीं तो टीएमसी में कोई नहीं बचेगा।
कर्नाटक की राजनीति पर रोहन गुप्ता ने कहा कि क्या हो रहा है? ये बात जनता को भी नहीं समझ आ रही है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी लोग सरकारी आवास में रहते हैं, यह गलत है। फिर भी पार्टी के नेताओं की तरफ से कोई बयान नहीं आता है।
शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा, "ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस लगभग टूट चुकी है। वह बिखर गई है। आज विधानसभा में उनकी पार्टी के लगभग 58 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को एक हस्ताक्षरित अनुरोध सौंपा है कि वे एक अलग पार्टी बनाना चाहते हैं और अपनी तरफ से अपना खुद का नेता प्रतिपक्ष चुनना चाहते हैं, और साथ ही उसका नाम भी सुझाना चाहते हैं। इसका मतलब है कि ममता बनर्जी की सरकार भी चली गई, और अब तो पार्टी भी उनके हाथों से निकल गई।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


