Advertisement
जनसुनवाई के प्रकरणों का सभी विभाग त्वरित निराकरण करें : एडीएम

अतिरिक्त कलक्टर शहर बृजमोहन बैरवा ने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पात्रता पूरी करने वाले नागरिकों को समय पर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने विभागीय स्तर पर कार्मिकों की पेंशन, विभागीय जांच एवं अन्य परिलाभों को लम्बित रखने को गम्भीरता से लेकर शिक्षा विभाग व वन विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति के सदस्य राजेश गुप्ता कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई में आने वाला कोई भी नागरिक निराश होकर नहीं लौटे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर विकास न्यास एवं नगर निगम से संबंधित परिवादों में समयबद्धता से कार्य करते हुए पट्टा वितरण, अतिक्रमण हटाने, पेयजल, विद्युत, पानी निकासी जैसी समस्याओं का निस्तारण कर लोगों को गुणवत्ता के साथ सुविधाएं प्रदान करने की बात कही। जनसुनवाई में नगर निगम व यूआईटी से संबंधित अनेक पत्रावलियों की मौके पर परिवादियों के समक्ष जांच कर राहत प्रदान की गई। व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में पेंशन, पालनहार, बैंक में खाते खुलवाने, किसान सम्मान निधि राशि एवं चिरंजीवी दुर्घटना सहायत संबंधी प्रकरणों का मौके पर निराकरण कर नागरिकों को राहत प्रदान की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रवीण जैन, ग्रामीण अरूण माच्या, एसीईओ जिला परिषद सरिता, सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी, उपायुक्त नगर निगम गजेन्द्र सिंह, उप सचिव यूआईटी भावना सिंह, जिला स्तरीय समिति के सदस्य प्रधान लाड़पुरा नईमुद्दीन गुड्डू, हरपाल सिंह राणा, भगवान दास, ललित चित्तौड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तमिजन को मिलेगी पेंशन
जनसुनवाई में पुरोहित जी की टापरी निवासी तमिजन पत्नी मोहम्मद नईम को मौके पर समस्या का निराकरण करते हुए लाभ प्रदान किया गया। तमिजन को राज्य सरकार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत पेंशन प्राप्त हो रही थी लेकिन जानकारी के अभाव में वह सत्यापित नहीं करा पाई जिसके कारण पेंशन बैंक खाते में आना बंद हो गई। तमिजन ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर पेंशन नहीं मिलने से अवगत कराते हुए समस्या निराकरण के लिए आवेदन दिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मौके पर ही सत्यापन की कार्यवाही कर सत्यापन प्रमाण पत्र सौंपते हुए पेंशन पोर्टल पर वार्षिक सत्यापन पूरा किया। तमिजन ने बताया कि वह जानकारी के अभाव में जगह-जगह चक्कर लगा रही थी। अब घर बैठे जनसुनवाई में समस्या का निराकरण होने से मुझे आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वृद्धजनों का सहारा बना प्रशासन
जनसुनवाई में अनेक वृद्धजनों ने उपस्थित होकर पुत्रों द्वारा देखभाल नहीं करने तथा घर से निकालने की पीड़ा जाहिर की। मौके पर ही ऐसे सभी प्रकरणों को माता-पिता भरण-पोषण अधिनियम के तहत दर्ज कर परिवादियों को राहत प्रदान की गई। गांधी गृह निवासी जानकी बाई तथा नया कोटा निवासी शांति लाल ने इसी प्रकार के परिवाद प्रस्तुत किए जिन्हें दर्ज करने के साथ दूरभाष पर उनके पुत्रों से समझाईश कर परिजनों की देखभाल करने के लिए पाबंद भी किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


