ALERT - Terrorist attack on bus stand in Jammu, six injured in grenade blast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू में बस स्टैंड पर आतंकी हमला, 38 घायल, एक की मौत, 10 हिरासत में

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 मार्च 2019 5:04 PM (IST)
जम्मू में बस स्टैंड पर आतंकी हमला, 38 घायल, एक की मौत, 10 हिरासत में
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के जम्मू में एक बस स्टैंड पर आतंकी हमला होने का मामला सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि एक बस में ये धमाका हुआ है। घटनास्थल को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया और पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। सुरक्षाबलों ने 10 संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जांच में जुटी हुई टीम ने बताया है कि धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं घायलों का आंकड़ा 38 तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड परिसर में धमाके के वक्त कुछ बसें खड़ी थी। वहीं बड़ी मात्रा में लोग भी जमा थे। धमाके में बस को भी नुकसान पहुंचा है। सूत्रों से पता चला है कि बस पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर हमले के बाद तुरंत फरार हो गए। वहीं सुरक्षा बलों ने बस स्टैंड परिसर को पूरी तरह खाली करा दिया और जांच की जा रही है।
सुरक्षाबलों ने हमले के बाद जांच को और तेज कर दिया है। धमाके में किसका हाथ है अभी इसके बारे में पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement