Advertisement
राम गोपाल यादव के बयान पर अपना स्टैंड स्पष्ट करें अखिलेश यादव- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी इसकी निंदा की। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी का यही चरित्र है। जब वे सत्ता में होते हैं तो दलितों के साथ अत्याचार करते हैं और सत्ता से बाहर जाने के बाद उनकी बात करते हैं। सेना जाति और धर्म से ऊपर की चीज है। यह राष्ट्र का मामला है। राष्ट्र बड़ा होता है और जाति छोटी है। ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।"
बता दें कि राम गोपाल यादव ने एक जनसभा में विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। व्योमिका सिंह का नाम भी कई बार अपने भाषण के दौरान भूल गए थे। विंग कमांडर के अलावा भी उन्होंने अन्य अधिकारियों की जाति बताई थी। अपने बयान की वजह से राम गोपाल यादव पूरे देश में आलोचना झेल रहे हैं। हालांकि विवाद बढ़ता देख उन्होंने सफाई भी दी कि उनकी मंशा गलत नहीं थी लेकिन उनके कथन को गलत तरीके से पेश किया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


