Akhilesh Yadav attack BJP, Why the ruling party is cutting the ticket of MPs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिलेश का भाजपा पर तंज, सत्ताधारी पार्टी क्यों काट रही सांसदों के टिकट

khaskhabar.com: बुधवार, 20 मार्च 2019 11:58 AM (IST)
अखिलेश का भाजपा पर तंज, सत्ताधारी पार्टी क्यों काट रही सांसदों के टिकट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा द्वारा सांसदों के टिकट काटे जाने की खबरों पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है। उन्होंने ट्वीट किया कि विकास पूछ रहा है.. सत्ताधारी दल अपने अधिकांश सांसदों को फिर से टिकट क्यों नहीं दे रहा है? इसका मतलब उन्होंने मान ही लिया है कि वो फेल हो चुके हैं। ये फार्मूला टीम पर ही नहीं कप्तान पर भी लागू होना चाहिए। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी में मौजूदा सांसदों में से कुछ लोगों टिकट काटे जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि ऐसे दो दर्जन से अधिक सांसद हैं जिनके टिकट काटे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement