Advertisement
अजमेर डिस्कॉम ने 2 दिन में 414 जगह पकड़ी बिजली चोरी

सतर्कता अभियान में पकड़ी गई चोरी की विभिन्न वारदातें व जुर्माना
प्रतापगढ़ जेईएन (एमएण्डपी) प्रियंका भाटी द्वारा एमआईपी उपभोक्ता जितेंद्र पाटीदार के इंस्टालेशन की जांच के दौरान उन्हें मीटर बॉक्स की सील टूटी हुई मिली। मीटर के पीछे कट पाया गया और आर एंड वाई फेज तथा सीटी एंड पीटी तारों को जानबूझकर काट दिया जाना पाया गया। जिससे मीटर आर एंड वाई चरण की ऊर्जा रिकॉर्ड नहीं कर सका। उन्होंने एक्सईएन प्रतापगढ़ श्री शेखर चौधरी को इस मामले की जानकारी दी। उपभोक्ता पर 12,89,600 रुपयों का जुर्माना लगाया गया।
उदयपुर की होटल में चुराई जा रही थी बिजली
उदयपुर शहर के गुलाब बाग के निकट जल- दर्शन बाजार में स्थित होटल ब्लूऑरचिड के कनेक्शन की जांच निशा मेनारिया, सहायक अभियंता (मीटर टेस्टिंग) व मय टीम के द्वारा की गयी। जांच में मीटर में एक फेस पर करंट नही पाया गया। जिस पर विद्युत चोरी का अंदेशा होने पर मीटर के कनेक्शन की गहनता से जांच की गयी। जांच में पाया गया कि उपभोक्ता द्वारा मीटर की मुख्य सर्विस लाइन में कट लगाकर एक काली केबल को सीधे होटल के अंदर लगे मैन स्वीच पैनल के लोड पर जोडकर अवैध रूप से विद्युत का उपभोग किया जा रहा था। इस तरह विद्युत चोरी कर उपभोक्ता द्वारा मीटर को वास्तविक पठन से वंचित कर रखा था। उपभोक्ता की इस चोरी के कृत्य पर अधीक्षण अभियंता भवानी शंकर शर्मा, अधीशाषी अभियंता (मीटर) सोमेन माथुर व गुलाब पावर हाउस-प्रथम के कनिष्ठ अभियंता व सर्तकता अधिकारी संदीप कोठारी को सूचित कर बुलाया गया। विद्युत चोरी प्रकरण में सर्तकता शाखा द्वारा जांच कर वीसीआर बनाकर लगभग चौदह लाख राजस्व निर्धारण किया गया। मौके पर ही कनिष्ट अभियंता (पावर हाउस -प्रथम) उदयपुर व मय टीम द्वारा होटल का विधुत संबंध विच्छेद कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


