जनता दल के प्रदेश सचिव ऋषभ भगत के साथ उनके समर्थक कुछ दिनों पहले जोगी
निवास अनुग्रह पहुंचे और नई पार्टी बनने के साथ ही पार्टी का विलय जोगी की
नई पार्टी में विलय किए जाने की घोषणा है। कांग्रेस से अलग होकर पिछड़ा
वर्ग संगठन बनाने वाले सूरज निर्मलकर ने पहले ही जोगी से जुडऩे की घोषणा कर
दी। उल्लेखनीय है कि जोगी शासन काल में निर्मलकर उनके करीबियों में शामिल
थे। छत्तीसगढिय़ा पार्टी के अध्यक्ष देवराज साहू ने रविवार को जोगी से
मुलाकात की थी और उन्हें नई पार्टी बनाने के लिए शुभकामनाएं दी थीं। इसके
साथ ही उन्होंने जोगी से नई पार्टी में अपनी पार्टी का विलय करने की इच्छा
जताई। जोगी ने उन्हें इसके लिए सहमति दे दी है। छत्तीसगढ़ में गोंडवाना
गणतंत्र पार्टी, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ समाज पार्टी व अन्य
अभी जोगी के नई पार्टी के गठन का इंतजार कर रहे हैं।