Air travel can be costly by climate change-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जलवायु परिवर्तन लगातार जारी रहा तो महंगा हो सकता है हवाई सफर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 11:31 PM (IST)
जलवायु परिवर्तन लगातार जारी रहा तो महंगा हो सकता है हवाई सफर
न्यूयार्क। अगर जलवायु परिवर्तन लगातार जारी रहा तो आपको अपने हवाई सफर के लिए और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि तापमान के बढऩे का मतलब है कि विशेष संख्या वाली उड़ानों पर वजन का प्रतिबंध बढ़ेगा। इससे अगली शताब्दी में विमानन उद्योग के लागत में बढ़ोतरी हो सकती है। इस शोध का प्रकाशन ‘जर्नल क्लाइमेट चेंज’ में किया गया है। शोध के प्रमुख अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय के इथान कोफेल ने कहा, ‘‘हमारे नतीजों से पता चलता है कि वजन प्रतिबंध से एयरलाइंस पर बोझ बढ़ेगा व दुनिया भर के हवाई संचालनों पर असर पड़ सकता है।’’ जलवायु परिवर्तन अनुमानों के मुताबिक, 2080 तक दुनिया भर के हवाईअड्डों पर वार्षिक अधिकतम तापमान चार से आठ डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement