air raids in idalib in syria, 22 killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया के इदलिब में हवाई हमले, 22 मरे

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 8:18 PM (IST)
सीरिया के इदलिब में हवाई हमले, 22 मरे
दमिश्क। सीरिया में विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित इदलिब प्रांत में बुधवार को हुए हवाई हमलों में 22 लोगों की मौत हो गई। सीरिया ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स समूह ने कहा कि इन हमलों में मारे गए लोगों में अधिकतर बच्चे थे। इदलिब प्रांत के हास कस्बे में एक स्कूल परिसर में ये हवाई हमले हुए। ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह का कहना है कि इन हवाई हमलों के पीछे रूस के लडाकू विमानों का हाथ माना जा रहा है। ऎसा माना जा रहा है कि हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रपट में हालांकि, किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं है। सीरिया के इदलिब पर कट्टरपंथी समूहों का नियंत्रण है। इस इलाके पर कई हवाई हमले हुए हैं। (आईएएनएस/सिन्हुआ) यह भी पढ़े :प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने फिल्मीस्टाइल में पकड़ा
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement