Air India chief writes to employees, Be ready for new work culture-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एयर इंडिया चीफ की कर्मचारियों को सलाह

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2017 4:06 PM (IST)
एयर इंडिया चीफ की कर्मचारियों को सलाह
नई दिल्ली। केंद्र सरकार सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को प्राइवेट हाथों में बेचने की तैयारी में लगी हुई है। ऐसे में एयरलाइंस के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने अपने कर्मचारियों से कार्य संस्कृति में संपूर्ण बदलाव के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही उन्होंने उस खबर का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि एयर इंडिया 15000 कर्मचारियों को वीआरएस दे सकती है। एयर इंडिया चीफ ने गुणवान कर्मचारियों को बेहतर डील का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने एयर इंडिया को बेचने के सरकार के फैसले की वजह बताते हुए कहा कि कंपनी पर 50,000 रुपये के कर्ज का बोझ वहन करने की क्षमता सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा, सालों से लगातार घाटा होने की वजह से कर्ज का यह बड़ा बोझ हो गया है। हालांकि, आप भी मानेंगे कि जब तक इस बड़े कर्ज का समाधान नहीं मिल जाता, लंबे वक्त के लिए इसे चला पाना कठिन हो जाएगा और विनिवेश के प्रस्ताव पर विचार भी इसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है। सरकार को पूरा विश्वास है कि विनिवेश प्रक्रिया से एयर इंडिया मजबूत होकर वल्र्ड क्लास एयरलाइन की पंक्ति में आ जाएगा। यह कर्मचारियों के लिए भी विन-विन सॉल्युशन होगा। उन्होंने निजी हाथों में जाने के बाद कर्मचारियों से नई कार्य संस्कृति के लिए भी तैयार रहने को कहा। यह बदलाव का वक्त है और किसी भी बदलाव को स्वीकार कर पाना कठिन होता है। एयर इंडिया के मालिकाना हक में बदलाव की सूरत में हमें कामकाजी माहौल और कार्य संस्कृति में अंतर की अपेक्षा है। सरकारी क्षेत्र की कंपनी में काम करने की जटिलताएं कॉर्पोरेट कल्चर में तब्दील हो जाएंगी, जिसमें मेरिट को ज्यादा तवज्जो मिलेगी।
कर्मचारियों को घबराने की जरूरत नहीं
हालांकि, इस तरह की खबरें भी चल रही थी कि एयर इंडिया अपने करीब एक तिहाई कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दे सकती है। एयर इंडिया में 40,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनमें से करीब 15,000 कर्मचारियों को वीआरएस दी सकती है। लेकिन, एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने वीआरएस की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया पायलट्स, एयरक्राफ्ट इंजिनियर, कैबिन क्रू सहित सभी कर्मचारियों को किसी तरह की शंका करने की जरूरत नहीं है।
लोहानी ने एयर इंडिया को बेचने के सरकार के फैसले से डरे हुए कर्मचारियों को विश्वास दिलाने की कोशिश की कि उनके उचित और वैध हितों की रक्षा की जाएगी। आपको बता दें कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 28 जून को एयर इंडिया के विनिवेश की घोषणा की थी और कहा था कि मंत्रिमंडल ने इस योजना को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement