Advertisement
आंध्र प्रदेश में हाइवे पर उतरे वायुसेना के लड़ाकू विमान

बापतला के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल के साथ भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन आर.एस. चौधरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आईएएफ ने ट्रायल रन के लिए लैंडिंग स्ट्रिप के पास आपातकालीन आधार शिविर स्थापित किए।
अधिकारियों ने अभ्यास को सफलतापूर्वक करने के लिए राडार और अन्य तकनीकी उपकरण स्थापित किए थे। वायुसेना के अधिकारियों ने ट्रायल रन की सफलता पर संतोष जताया।
मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगभग 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, जबकि राजमार्ग के दोनों ओर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। दोनों तरफ के ट्रैफिक को अलग-अलग प्वाइंट से डायवर्ट किया गया।
हाइवे पर उतरते विमानों को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
आपात स्थिति में लड़ाकू विमानों को सुरक्षित लैंड कराने के लिए हाईवे पर 4.1 किमी लंबा और 60 मीटर चौड़ा इमरजेंसी लैंडिंग रनवे (ईएलआर) बनाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह की सुविधा प्रकाशम जिले में राजमार्ग पर विकसित की जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक यह सुविधा युद्ध और अन्य आपात स्थितियों के समय उपयोगी होगी। रनवे की तरह विकसित इस पट्टी को आधे घंटे में तैयार किया जा सकता है।
हवाई पट्टियों का उपयोग रणनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव और राहत कार्यों के लिए भी किया जा सकता है।
86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह दक्षिण भारत में पहला ईएलआर है और उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद भारत में तीसरा है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नवीनतम जर्मन तकनीक का उपयोग करके भारी वजन और उच्च दबाव का सामना करने के लिए हवाई पट्टी का निर्माण किया।
2018 में केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 19 हवाई पट्टियों को विकसित करने का निर्णय लिया था।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


