Advertisement
अहमदाबाद यूनिवर्सिटी ने विश्वविद्यालय में बने रहने के लिए छात्रों को स्नातक विकल्प पेश किए

अहमदाबाद विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर पंकज चंद्रा ने एक बयान में कहा, "हमने अपने छात्रों के लिए इन अवसरों का निर्माण किया है जो आगे की पढ़ाई या नौकरी करने में देरी जैसी स्थिति का सामना कर सकते हैं। हमें लगता है कि इस कठिन मोड़ पर हमारे छात्रों की परवाह करना हमारी जिम्मेदारी है।"
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पाठ्यक्रम छात्रों को एक नए कौशल क्षेत्र में सर्टिफिकेट अर्जित करने में मदद कर सकते हैं, जो कि महामारी के बाद की दुनिया में मूल्यवान बन जाएगा।
नया प्रस्ताव बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) या बैचलर ऑफ कॉमर्स के छत्रों को विश्वविद्यालय में अतिरिक्त वर्ष रहने और मानद उपाधि प्राप्त करने का अवसर देता है।
यह किसी भी यूनिवर्सिटी के छात्र को ग्रेजुएशन को टालकर समर टर्म, मानसून सेमेस्टर और विंटर सेमेस्टर सहित अतिरिक्त सेमेस्टर के लिए विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम जारी रखने की अनुमति देता है।
चंद्रा ने कहा, "अगर उन्होंने तीन साल का स्नातक कार्यक्रम पूरा कर लिया है, तो एक अतिरिक्त दो सेमेस्टर डिप्लोमा उन्हें विश्वविद्यालय में एक चौथा वर्ष प्रदान करता है, जो उन्हें अगले साल विदेश में स्नातक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य बनाता है।
अहमदाबाद विश्वविद्यालय ने अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए भी कई प्रोग्राम का विकल्प रखा हैं।
अहमदाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के बाहर के छात्र '2-सेमेस्टर 30-क्रेडिट स्नातकोत्तर डिप्लोमा' या '1 या 2-सेमेस्टर 15-क्रेडिट सर्टिफिकेट' के लिए फाइनेंशियलएनालिसिस, बिजनेस एनालिटिक्स, क्रिटिकल थिंकिंग और लिबरल आर्ट्स में आवेदन कर सकते हैं।
'1-या 2-सेमेस्टर 15-क्रेडिट सर्टिफिकेट' डिजिटल मार्केटिंग में भी उपलब्ध है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


