Advertisement
परिसीमन विधेयक के समर्थन में अग्निमित्रा पॉल और खगेन मुर्मु, बोले छोटे लोकसभा क्षेत्र बनने से जनता को मिलेगी सुविधा

अग्निमित्रा पॉल ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है। सरकार चाहती है कि महिलाएं अपनी समस्याओं को संसद में उठाएं और उनके समाधान के लिए नीतियां बनाई जाएं।
उन्होंने सवाल उठाया कि प्रियंका गांधी वाड्रा का नारा 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' रहा है, लेकिन महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक का समर्थन करने में विपक्ष को परेशानी क्यों हो रही है? उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह महिलाओं के समर्थन में बयान देती हैं, लेकिन इस विधेयक का विरोध कर रही हैं।
भाजपा सांसद खगेन मुर्मु ने परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। निर्वाचन क्षेत्रों का आकार छोटा होने से आम लोगों को अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से मिलने और अपनी समस्याएं बताने में आसानी होगी।
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसने कभी जनता के हित में काम नहीं किया। इसी वजह से वह लगातार जनहित से जुड़े प्रस्तावों का विरोध कर रहा है। खगेन मुर्मु ने कहा कि विपक्ष को सरकार का सहयोग करना चाहिए और जनता के हित में लाए जा रहे विधेयकों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर ऐसे फैसलों का समर्थन करना जरूरी है, जिनसे आम लोगों को लाभ मिल सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


