Advertisement
एफआईआर वापस लेने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर

आरडीए बैठक में एक सूत्र ने कहा कि सभी आरडीए हड़ताल को वापस लेने पर सहमत थे, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में आश्वासन दिया था कि अगली सुनवाई 6 जनवरी के दिन अदालत में रिपोर्ट पेश की जाएगी और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही काउंसलिंग की तारीखें तय हो जाएंगी। लेकिन, आरडीए के कुछ प्रतिनिधि दिल्ली पुलिस द्वारा प्राथमिकी वापस लेने और सोमवार के विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्रवाई के लिए माफी मांगने तक विरोध को आगे बढ़ाने के लिए ढृढ़ थे। उन्होंने कहा, "हम सभी अपनी सभी मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने पर सहमत हुए।"
सभी चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं को वापस लेने सहित विरोध के 13वें दिन में प्रवेश करने के बाद, दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की देखभाल काफी हद तक प्रभावित हुई है।
विरोध के मुख्य केंद्र के रूप में उभरा शहर का सफदरजंग अस्पताल ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं में केवल वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ चल रहा है। अस्पताल में तैनात भारी सुरक्षाकर्मियों के बीच जूनियर डॉक्टर सेवाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


