Advertisement
नीट मामले की जांच के बाद सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा : जेडीयू

दरअसल नीट पेपर मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें उनके साथ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर समेत कई जेडीयू नेता नजर आए।
इसे लेकर आरजेडी की प्रवक्ता कंचन यादव ने भाजपा और जेडीयू पर हमला किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, नीट पेपर के आरोपी संजीव मुखिया की पत्नी के साथ प्रशांत किशोर। पेपर लीक मामले के तार जेडीयू और एनडीए से जुड़ रहे हैं इसकी जांच कब होगी ?
गौरतलब है कि नीट मामले की प्रारंभिक जांच बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने की है। जांच के दौरान इसके तार नालंदा से जुडे़ मिले, जिसके बाद कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ईओयू की टीम ने लगभग दो हजार पन्नों की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम जेल में बंद आरोपियों को रिमांड में लेने की प्रक्रिया कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


