After the committee report Prmeshcndra decided to set up the new districts - State revenue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विधानसभा -परमेशचन्द्र कमेटी की रिपोर्ट के बाद होगा नए जिलों के गठन का निर्णय - राजस्व राज्यमंत्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 5:24 PM (IST)
राजस्थान विधानसभा -परमेशचन्द्र कमेटी की रिपोर्ट के बाद होगा नए जिलों के गठन का निर्णय - राजस्व राज्यमंत्री
जयपुर। राजस्व राज्यमंत्री अमराराम ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में बताया कि प्रदेश में नए जिलों के गठन और पुनर्गठन के सम्बन्ध में गठित परमेशचन्द्र कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद गुण अवगुण के आधार पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे निर्णय लेंगी। अमराराम ने इस सम्बन्ध में शून्यकाल के दौरान सदन में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त आईएएस डॉ परमेशचन्द्र की अध्यक्षता में 20 जनवरी 2014 को हाई पावर कमेटी का गठन किया गया था। जो प्रदेश में नए जिलों के गठन, पुनर्गठन, उपखण्डों के गठन और पुलिस के नए उपखण्डों के पुनर्गठन से सम्बन्धित रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। इस कमेटी में राजस्व, वित्त, ग्रामीण और पंचायतीराज विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 50 नए जिलों की मांग है। बाड़मेर और जोधपुर मेें किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। जबकि अन्य मेें 4-5 नए जिलों के बनाने की मांग है। उन्होंने बालोतरा जिले के गठन की मांग पर बताया कि बालोतरा में आजादी से पहले ही जिला न्यायालय है। बाड़मेर जिला जैसलमेर के बाद क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश का दूसरा बड़ा जिला है। जैसलमेर का क्षेत्रफल लगभग 38 हजार 500 वर्ग किलोमीटर है। जबकि बाड़मेर का क्षेत्रफल लगभग 28 हजार 500 वर्ग किलोमीटर है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement