नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले ने आतंकियों, अलगाववादियों और नक्सलियों की कमर तोड दी है। नोटबंदी के फैसले के बाद कश्मीर घाटी में शांति बनी हुई है। इसका कारण यह है कि अलगावादियों के पास नोटबंदी के फैसले के बाद रुपयों की कमी आ गई है। गौरतलब है कि अलगाववादियों के पास पैसा हवाला के जरिए पहुंचता है और नोटबंदी के बाद 80 फीसदी हवाला का काम बंद हो गया है। ज्ञातव्य है कि पहले रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया गया था कि अलगाववादी कश्मीरी युवाओं को पैसा देकर पत्थरबाजी करवाते हैं। अब अलगाववादियों के पास पैसा नहीं है इसलिए घाटी में भी शांति है।
ऐसे ही आतंकियों के पास भी हवाला के जरिए पैसे नहीं पहुंच रहे हैं। नोटबंदी के फैसले ने नक्सलियों की भी कमर तोड कर रख दी है। नक्सलियों ने जो पैसा इकट्ठा कर रखा था, नोटबंदी के बाद अब नक्सलियों के पास पडा पैसा बेकार हो गया है। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों और अलगाववादियों तक हवाला के जरिए जो पैसा पहुंचता था, वह ज्यादातर 500 और 1000 रुपये के नोटों में होता था।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें