Advertisement
मोदी के बाद नड्डा ने भी योगी के कामकाज को सराहा, बोले-यूपी बना देश का नेतृत्व करने वाला राज्य

भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि " पीएम केयर्स फंड के माध्यम से देश भर में 1,500 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 416 प्लांट लगने हैं, 300 प्लांट पर काम चल रहा है। मैं भाजपा कार्यकतार्ओं से निवेदन करता हूं कि इस काम में कोई परेशानी न आए, इसकी आप चिंता करें।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को भाजपा का हर कार्यकर्ता अपना कार्यक्रम बनाए। इस योजना के तहत हर जरूरतमंद व्यक्ति को मुफ्त राशन सही तरीके से प्राप्त हो, इस बात की भाजपा कार्यकतार्ओं को चिंता करनी पड़ेगी। कहा कि कई लोग किसान नेता कहलाने का दंभ भरते थे। लेकिन सही मायने में किसानों का भला पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया है।"
नड्डा ने कहा कि "मैं यूपी की इकाई को, उत्तर प्रदेश सरकार और कार्यकतार्ओं को बधाई देता हूं कि उन्होंने जिला परिषद के और ब्लाक प्रमुख चुनाव में अहम भूमिका निभाई और जीत दिलाई है।"
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रशंसा सिर्फ देश में ही नहीं हुई है बल्कि ऑस्ट्रेलिया तक में हुई। यह साबित करता है कि प्रदेश में किस तरह से योगी जी ने कोरोना काल में प्रबंधन किया। जब कोरोना आया था तब हमारे पास एक टेस्टिंग लैब हुआ करती थी। लेकिन अब हमारे पास दो हजार पांच सौ से अधिक है। ये मोदी जी की रणनीति से संभव हो सका।
नड्डा ने कहा, "हमें यह भी समझना होगा कि जब पूरे विपक्षी सिर्फ बयानबाजी कर रहे थे। अफवाहें फैला रहे थे। तब हमारे प्रधानमंत्री जी ने एक मजबूत रणनीति बनाकर और भाजपा के कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए देश को तैयार किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है, कार्यकतार्ओं ने मेहनत की है, आम जन तक पहुंचे हैं और उनकी हर संभव मदद की है, यही वजह है कि अभी सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


