Afghanistan: Explosion in Kabul, 5 killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफगानिस्तान : काबुल में विस्फोट, 5 की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 दिसम्बर 2020 4:36 PM (IST)
अफगानिस्तान : काबुल में विस्फोट, 5 की मौत
काबुल| काबुल में मंगलवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता फरदौस फरामर्ज ने कहा, "विस्फोट में डॉक्टरों को ले जाने वाली कार को निशाना बनाया गया। घटना पुलिस जिला 7 में डोगाबाद क्षेत्र में हुई।" फरामर्ज ने पुष्टि करते हुए कहा कि इन डॉक्टरों ने अफगानिस्तान की मुख्य जेल पुल-ए-चरखी में काम किया था जहां कई आतंकवादी जेल में बंद थे। प्रवक्ता ने कहा कि मामले में जांच चल रही है।
किसी भी समूह ने अब तक घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
मंगलवार को यह घटना ऐसे समय हुई है जब देश के गृह मंत्री ने रविवार को दावा किया था कि 17 से 20 दिसंबर को पूरे देश में हुए अलग-अगल विस्फोटों में 28 नागरिक मारे गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement