Advertisement
संघर्ष के बाद शांति के लिए तैयार हुए अफगानिस्तान और पाकिस्तान, युद्धविराम पर जताई सहमति

कतर के बयान के अनुसार, दोनों पड़ोसी देश स्थायी शांति और स्थिरता को मजबूत करने के उद्देश्य से तंत्र स्थापित करने पर भी सहमत हुए हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में युद्धविराम की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए पहले से वार्ताएं निर्धारित हैं।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों के प्रतिनिधिमंडल कतर और तुर्किए की मध्यस्थता में वार्ता के लिए दोहा में थे।
वार्ता का नेतृत्व दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने किया, और पाकिस्तान ने कहा कि उसका फोकस "अफगानिस्तान से उत्पन्न सीमा पार आतंकवाद को समाप्त करने और सीमा पर शांति एवं स्थिरता बहाल करने के तत्काल उपायों" पर केंद्रित होगा।
यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते काबुल पर हवाई हमले किए। इस्लामाबाद और काबुल दोनों ने हाल के दिनों में एक-दूसरे पर आक्रामकता का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान ने बार-बार दावा किया है कि आतंकवादी समूह अफगानिस्तान की धरती से हमले कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान ने सीमा पार हिंसा के लिए जिम्मेदार ऐसे किसी भी तत्व को पनाह देने से दृढ़ता से इनकार किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


