Administrations bulldozer runs on the house of those who fired on Naib Tehsildar and Patwari in Indore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंदौर में नायब तहसीलदार और पटवारी पर फायरिंग करने वालों के घर चला प्रशासन का बुलडोजर

khaskhabar.com: रविवार, 18 अगस्त 2024 12:17 PM (IST)
इंदौर में नायब तहसीलदार और पटवारी पर फायरिंग करने वालों के घर चला प्रशासन का बुलडोजर
इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में प्रशासनिक अमले पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने फायरिंग करने वाले आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया है। पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने गए नायब तहसीलदार और पटवारी पर कब्जाधारियों ने फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में दोनों कर्मचारी बाल-बाल बचे थे। इस घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया और रविवार को आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया। साथ ही प्रशासन ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। उसके बाद से प्रशासन लगातार इस घटना में शामिल लोगों पर कार्रवाई कर रहा है।
अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी अमले पर हुई फायरिंग के बाद विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अब प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई करके अपराधियों को संदेश दिया गया है।
इससे पहले राज्य में समाज विरोधी गतिविधियों में सक्रिय लोगों के खिलाफ प्रशासनिक तौर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अनैतिक कार्यों में लगे या दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के अतिक्रमणों पर भी बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई की जा चुकी है। यही नहीं कई आरोपियों के तो सार्वजनिक तौर पर जुलूस तक निकाले गए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement