आदित्य ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर जो भी कहना है वो उद्धव ठाकरे ही
कहेंगे। हम सब जनता की जरूरतों पर उनकी मदद करेंगे। आपको बता दें कि आदित्य
ने पहली बार चुनाव लड़ा है और विधायक चुने गए हैं। इस बीच सरकार बनाने को
लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।
हालांकि उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया लेकिन राजनीतिक गलियारों में
इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।