Additional Block and Assistant Block Development Officer arrested for taking bribe of 45 thousand in Jobner, Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर के जोबनेर में अतिरिक्त ब्लॉक एवं सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी 45 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 6:19 PM (IST)
जयपुर के जोबनेर में अतिरिक्त ब्लॉक एवं सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी 45 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में पंचायत समिति जोबनेर के अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी पवन कुमार सैनी एवं सहायक ब्लॉक विकास अधिकारी गोकुलचंद वर्मा को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिश्वत की यह राशि पट्‌टे जारी करने की एवज में ली गई थी। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि जयपुर की तृतीय इकाई को परिवादी द्वारा दी शिकायत में बताया कि रिश्वत लेकर फर्जी पट्‌टे जारी किए जा रहे हैं। परिवादी को 50 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में उपमहानिरीक्षक कालूराम रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुलदीप के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन करवाया गया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement