Action on illegal water connections of waterways department-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जलदाय विभाग का अवैध पानी कनेक्शनों पर एक्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 6:59 PM (IST)
जलदाय विभाग का अवैध पानी कनेक्शनों पर एक्शन
बाड़मेर। जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही गई थी। जिसके बाद जलदाय विभाग ने ऐसे कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग ने शनिवार को शहर के आधा दर्जन इलाकों में औचक निरीक्षण किया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता नेमाराम परिहार ने बताया कि शहर के साथ जिले में सोमवार को अवैध जल कनेक्शनों और बिना टोंटी वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी। जिसके बाद ये कार्रवाई लगातार जारी है और जिले में अभी तक एक दर्जन से अधिक कनेक्शन काटे गए हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement