Achal Kumar Jyoti takes over as new Chief Election Commissioner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जैदी की जगह जोति ने संभाला नए मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2017 6:02 PM (IST)
जैदी की जगह जोति ने संभाला नए मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार
नई दिल्ली। अचल कुमार जोति ने गुरुवार को भारत के 21वें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) का कार्यभार संभाल लिया। जोति ने नसीम जैदी की जगह पदभार संभाला है। जैदी का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। जोति ने कहा कि आयोग देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी व विश्वसनीय चुनाव कराने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगा। उनका कार्यकाल आठ महीने का है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग राज्य विधानसभा व संसदीय चुनाव कराने में ई-गवर्नेन्स को सक्रियता के साथ बढ़ावा देगा। जोति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1975 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने 13 मई 2015 को चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement