पणजी। गोवा की कोलवेल जेल में मंगलवार को एक कैदी ने दूसरे कैदी पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। जेल महानिरीक्षक एल्विस गोम्स ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हिस्ट्रीशीटर अश्पाक बेंगरे पर दूसरे कैदी ने चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
गोम्स ने बताया, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अश्पाक के खिलाफ जबरन वसूली, हत्या, मारपीट और नशीले पदार्थों का कारोबार करने का आरोप था।
(आईएएनएस)