Advertisement
गणपति विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा, गांधी नगर में दस लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार

दहेगाम विधायक बलराज सिंह चौहान, सांसद हसमुखभाई पटेल और कई अन्य राजनीतिक नेताओं समेत तालुका विकास अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
सांसद हसमुख पटेल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को सहायता दिलाने के लिए ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी ताकि उनकी कठिनाइयों को कम किया जा सके।
बता दें, शुक्रवार को गुजरात में गांधीनगर के देहगाम तहसील के वासणा सोगाठी गांव में पास की ही मेश्वो नदी में गणपति विसर्जन करने के दौरान दस लोगों की मौत हो गई थी। विसर्जन करने गए लोगों में आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दो लोग लापता थे जिन्हें बाद में ढ़ूंढा जा सका। ज्ञात हो कि गुजरात में पिछले छह दिन में गणपति विसर्जन के दौरान लोगों के डूबने की यह चौथी बड़ी घटना है। अब तक गणेश उत्सव में डूबने वालों की संख्या 15 हो गई है। बीते बुधवार को पाटण में चार लोग, नडियाद में दो लोग और जूनागढ़ में एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


